8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC CSE मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
2,536 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए
UPSC CSE 2026 में, 2,526 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। कैंडिडेट्स ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। UPSC के ऑनलाइन पोर्टल 11 नवंबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
ये एग्जाम 21 अगस्त से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। UPSC मेन्स में कुल 13,343 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी।

UPSC ऑनलाइन भेजेगा कॉल लेटर
नई दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में आयोग के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ई-समन पत्र UPSC की वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने साफ किया है कि कोई भी फिजिकल (कागजी) समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
साथ ही पर्सनल इंटरव्यू पूरा होने और फाइनल रिजल्ट होने के 15 दिनों के भीतर, सभी कैंडिडेट्स की मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। ये मार्कशीट 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।
—————————
ये खबर भी पढ़ें..

