- Hindi News
- Career
- NEET UG Exam Reforms | Nandan Nilekani Panel Report & Recommendations
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
NEET UG एग्जाम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। कई राज्यों ने इंफोसिस के को फाउंडर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के सामने NEET परीक्षा में कई खास बदलावों के सुझाव रखे हैं।
नंदन नीलकेणी की टीम को जो सुझाव मिले हैं, उसमें साल में एक बार से ज्यादा एग्जाम कराने और एडमिशन में 12वीं के मार्क्स को वेटेज देना शामिल है। एग्जाम को पेन-पेपर के बजाय कंप्यूटर बेस्ड (CBT) किया जाए। इसके साथ ही हर जिले में कम से कम एक एग्जाम सेंटर बनें। इसका मकसद NEET UG पर छात्रों की निर्भरता और मेंटल प्रेशर को कम करना है।
नंदन नीलेकणि इंफोसिस के को फाउंडर हैं। वे आधार परियोजना के पूर्व अध्यक्ष और परीक्षा सुधार के लिए गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी कमेटी में 5 लोग शामिल हैं। इनमें इसरों के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स स्पेशलिस्ट अमृत लाल मीणा हैं।

निलकेणी की कमेटी का गठन जुलाई 2026 में NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद किया गया था। इसे शुरुआत में अक्टूबर 2026 तक रिपोर्ट देनी थी। केंद्र सरकार ने इसका कार्यकाल बढ़ाकर जनवरी 2027 तक कर दिया है।
कमेटी को छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से 50 हजार से अधिक सुझाव मिले हैं। दक्षिण भारत के राज्यों, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के साथ चर्चा हो चुकी है। उत्तरी राज्यों के साथ चर्चा होनी बाकी थी
कमेटी ने 13 सितंबर तक मांगे थे सुझाव
NEET UG 2026 में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के चलते 2027 में जो बदलाव किए जा रहे हैं, उनमें हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन भी है। इसके अध्यक्ष नंदन नीलेकणि हैं। टास्क फोर्स ने अब आम लोगों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगना शुरू कर दिया है। केंद्र ने इसके लिए सुझाव देने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 रखी है।

इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि इस हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वे केवल NEET नहीं, बल्कि NTA समेत देश की प्रमुख परीक्षाओं की सुरक्षा, डिजाइन, संचालन और गवर्नेंस में सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांग रहे हैं।
अन्य संगठनों ने भी दिए अपने सुझाव
| संगठन का नाम | प्रमुख सुझाव |
| एबीवीपी | NEET को दो बार आयोजित करना, साल में दो बार परीक्षा और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट |
| यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) | NTA को तकनीकी व सुरक्षा पदों पर स्थायी नियुक्तियां देना |
| एजुकेशन एक्सपर्ट | एग्जाम सेंटर की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की कॉन्फिडेंशियल रखना और ऑडिट |
| छात्र संगठन | आंसर-की, नॉर्मलाइजेशन और टाई-ब्रेकिंग प्रोसेस में पारदर्शिता |
जुलाई 2026 में नरेंद्र मोदी ने किया फोर्स का गठन
NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2026 को नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया था। यह कमेटी NEET-UG के अलावा देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रोसेस में सुधार के लिए बनाई गई है।
—————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें
NCERT 10वीं किताबें अगले साल के लिए अभी से जारी:60 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग, स्टूडेंट्स को मिलेगा तैयारी का मौका

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2027-28 एकेडमिक सेशन के शुरू होने से कई महीने पहले ही कक्षा 10 की अपनी नई किताबें मार्केट में लाने की तैयारी कर ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें

