Jwala MK-1 Missile Test Success


  • Hindi News
  • Career
  • Jwala MK 1 Missile Test Success | Carlos Alcaraz Wins ATP Finals

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. विदेश मंत्री जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

  • 22 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन के साथ बातचीत की।
  • इस बैठक में दोनों प्रमुखों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।
  • इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच बिजनेस और इंवेस्टमेंट बढ़ाना है। साथ ही चिप मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना है।
  • भारत और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते संबंधों, विशेष रूप से मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और सुरक्षा व रक्षा साझेदारी के महत्व पर बात हुई।
  • बैठक में यूक्रेन युद्ध, ब्लैक सी क्षेत्र के हालात और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा हुई और दोनों नेताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की।
  • इस वार्ता में डिफेंस प्रोडक्शन और सिक्योरिटी पार्टनरशिप को मजबूत करने पर भी बात हुई।
  • साथ ही इस बैठक में रेनुएल एनर्जी और क्लाइमेट चेंज से जुड़ी चुनौतियों पर मिलकर काम करने पर भी बात हुई।

2. माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ‘ज्वाला MK-1’ की सफल टेस्टिंग

  • 23 नवंबर को देश की पहली ऑटोनॉमस माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ‘ज्वाला MK-1’ (JWALA MK-1) की सफल टेस्टिंग हुई।
  • ये टेस्टिंग राजस्थान के पोखरण (Pokhran) स्थित सेना के फील्ड फायरिंग रेंज से की गई।
  • ये मिसाइल पूरी तरह से ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जो बिना किसी ह्यूमन हेल्प के दुश्मन के लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट करने में सक्षम है।
  • इसकी ऑपरेशनल रेंज 2 से 5 किलोमीटर तक है और यह 50 मीटर से 5,000 मीटर की ऊंचाई तक के लक्ष्यों को निशाना बना सकता है।
  • यह कंपनी के AI-आधारित GRID सिस्टम से ऑपरेट होता है, जो टारगेट की पहचान, क्लासिफिकेशन और ट्रैकिंग में मदद करता है।
  • इसमें डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर, उन्नत फिन कंट्रोल, प्रॉक्सिमिटी फ्यूज के साथ 0.5 से 1.5 किलोग्राम का प्री-फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव (HE) वॉरहेड और मैक्सिमम रेंज पर 2 मीटर से कम का CEP शामिल है।
हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष ने ये दिखाया है कि सस्ते अटैक ड्रोन का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है।

हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष ने ये दिखाया है कि सस्ते अटैक ड्रोन का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. कार्लोस अल्काराज ने ATP फाइनल्स जीता

  • 23 नवंबर को स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता।
  • इटली के ट्यूरिन में खेले गए फाइनल में अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराया।
  • इस जीत के साथ अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम और ATP फाइनल्स का खिताब जीतने वाले चौथे प्लेयर बन गए हैं।
  • अल्काराज से पहले आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ATP फाइनल्स का खिताब जीत चुके हैं।
  • इसके बावजूद अल्काराज ने वियना और पेरिस के बाद ट्यूरिन में खिताब जीतकर लगातार 14वीं जीत दर्ज की।
  • इस जीत के साथ अल्काराज करीब 5.2 मिलियन डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी मिली।
  • अल्काराज ने 7 ग्रैंड स्लैम खिताब और कुल 30 ATP सिंगल्स खिताब जीतकर आधुनिक टेनिस में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं।
  • ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले अल्काराज सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं।
  • अल्काराज ने 2020 में 16 साल की उम्र में ATP टूर की शुरुआत की। 2008 के बाद अल्काराज ने सबसे कम उम्र का ATP खिताब जीता।
  • अल्काराज 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रहे हैं। इस साल अल्कारेज ने लगातार 12 मैच जीते हैं।
  • 1 फरवरी को विश्व नंबर 1 कार्लोस अलकरेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष सिंगल खिताब जीता था।
  • इस मैच में कार्लोस 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर करियर ग्रैंड स्लैम (कम से कम एक बार सभी चार ग्रैंड स्लैम एकल जीतना) हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर थे।
अल्काराज ने 2020 में 16 साल की उम्र में ATP टूर की शुरुआत की थी।

अल्काराज ने 2020 में 16 साल की उम्र में ATP टूर की शुरुआत की थी।

मिसलीनियस

4.भारत- नेपाल के बीच ‘सूर्यकिरण’ एक्सरसाइज होगी

  • 23 नवंबर को भारत और नेपाल के देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘सूर्यकिरण’ का ऐलान किया।
  • इंडियन आर्मी ने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए नेपाली सेना के साथ होने वाले इस अभ्यास की जानकारी दी।
  • इसका उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को मजबूत करना है और दोनों देशों की सेनाएं जॉइंट ट्रेनिंग करेंगी।
  • इस जॉइंट एक्सरसाइज का फोकस जंगल वॉरफेयर, पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान और आपदा राहत अभियानों में आपसी तालमेल बढ़ाना है।
  • इसके साथ ही इस एक्सरसाइज में कई एड्वान्स टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। जिनमें ISR (खुफिया, निगरानी और टोही) और सटीक निशाना लगाने वाले ड्रोन, दिन/रात में काम करने वाले एडवांस हथियार शामिल होंगे।
  • इस एक्सरसाइज में साइट्स सर्विलांस फीड, AI-बेस्ड सर्विलांस फीड, मानवरहित परिचालन और लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म और सुरक्षित युद्धक्षेत्र संचार प्रणालियां शामिल थीं।
  • अभी 20वें संस्करण की तारीख और आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
  • ये एक साल में होने वाली जॉइंट एक्सरसाइज है, इसकी भारत और नेपाल बारी-बारी मेजबानी करते हैं।
  • एक्सरसाइज का पिछला संस्करण 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित हुआ था।
  • भारत-नेपाल जॉइंट एक्सरसाइज का पहला संस्करण मार्च 2011 में मिजोरम में हुआ था।

5. लोवी एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे नंबर पर

  • 23 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत एशिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत का रीजनल प्रभाव बढ़ा है। इसमें कूटनीतिक स्थिति, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार का योगदान रहा।
  • लिस्ट में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक हुआ।
  • लोवी इंस्टीट्यूट ने भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट की वजह कमजोर रुपए और अर्थव्यवस्थाओं को मापने की इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की बदली पद्धति को बताया।
  • रिपोर्ट में कहा गया कि 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था और कूटनीति के नतीजे मिले-जुले रहे, लेकिन एशिया में उसका प्रभाव बढ़ा।

6. रेलवे 2027 में बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन शुरू करेगा

  • 23 नवंबर को रेलवे ने मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन शुरू करने की जानकारी दी।
  • रेल मंत्रालय के मुताबिक इसमें स्वदेशी ट्रेनसेट का इस्तेमाल होगा और यह 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
  • साथ ही बताया गया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट का पहला हिस्सा, यानी सूरत से वापी तक का रूट, 2027 के आखिर तक चालू हो जाएगा।
  • इस सेक्शन के ओवरहेड बिजली सिस्टम को 20 नवंबर 2026 को चालू किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.