CBSE Board Exam 2026 Date Sheet


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। 16 फरवरी 2027 से परीक्षाएं शुरू होंगी।

.

बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी की है, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 10वीं में 83 विषयों में परीक्षा होगी। इसमें 26.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।

कक्षा 12वीं में 121 विषयों में परीक्षा होगी। इसमें 19.8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। कॉमन विषयों के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है।

12वीं के छात्रों की एंट्रेंस परीक्षाओं को ध्यान में रखकर शेड्यूल बनाया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षा एंट्रेंस से पहले खत्म हो जाए। सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा गया है, ताकि किसी छात्र के दो पेपर एक ही दिन न टकराएं।

पूरी डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *