Justice Rajesh Bindal Appointed NCLAT Chairman


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 5 नवंबर 2026 को पदभार संभाला।

NCLAT में लगभग चार महीने से नियमित अध्यक्ष का पद खाली था। इस दौरान जस्टिस योगेश खन्ना कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट में NCLT और NCLAT के प्रशासन, कर्मचारियों की नियुक्तियों सहित अन्य मुद्दे भी चर्चा में रहे हैं। जस्टिस बिंदल की नियुक्ति से न्यायाधिकरण को नियमित नेतृत्व मिलेगा।

NCLAT क्या है?

NCLAT का पूरा नाम नेशनल कपनी लॉ एपेलेट ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) है। यह एक अपीलीय संस्था है, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है।

इसके कामों में कंपनियों के विलय से जुड़े विवादों का निपटारा करना शामिल है। इसके अन्य कामों में प्रतिस्पर्धा कानून से संबंधित कुछ मामलों में अपील सुनने और कंपनी लिक्विडिशन और इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन से जुड़े विवादों का निपटारा करना है। NCLAT के पूर्व चेयरपर्सन जस्टिस अशोक भूषण थे।

————————————————————

ये खबर भी पढ़ें

NEET PG से हटेगा पर्सेंटाइल सिस्‍टम:NBEMS ने कहा- रैंक बेस्‍ड सिस्‍टम लाएंगे; 0 पर्सेंटाइल पर एडमिशन से हुआ था विवाद

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) PG 2026 की काउंसलिंग प्रोसेस जारी है। पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 नवंबर 2026 तक रिपोर्टिंग की तारीख तय की गई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.