रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) में 1250 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए रविवार को विज्ञापन जारी किया। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। लास्ट डेट 25 नवम्बर है। पहली बार इन पदों के लिए अलग केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले स्टेशन मास्टर के पद एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती में शामिल होते थे। इस भर्ती के लिए आरआरबी अजमेर नोडल एजेंसी रहेगी। आवेदन आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। फिलहाल जारी सांकेतिक सूचना में देशभर के सभी आरआरबी को मिलाकर करीब 1,250 पद प्रस्तावित हैं। किस आरआरबी में कितने पद होंगे, इसकी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में मिलेगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें भी स्पष्ट होंगी। स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-6 के अंतर्गत आता है। वर्ष 2019 में 6,865 पद थे, बाद की भर्तियों में संख्या 1,000 से कम रही। रेलवे ने 2019 में निकली एनटीपीसी संयुक्त भर्ती में स्टेशन मास्टर के 6,865 पद विज्ञापित किए थे। इसके बाद 2024 और 2025 की भर्तियों में पदों की संख्या 1,000 से कम रही। इस बार करीब 1,250 पद प्रस्तावित हैं और स्टेशन मास्टर के लिए अलग अधिसूचना जारी की गई है।
Source link
1250 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, कल से आवेदन:25 नवम्बर लास्ट डेट; आरआरबी अजमेर नोडल एजेंसी होगी
