शुक्रवार को इंडोनेशिया के शेयर बाजार में 11.57% की जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जो जनवरी 1998 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। MSCI की चेतावनी के बाद निवेशकों की आशंकाएं बढ़ गईं, जिससे बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली।

इंडोनेशिया के शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है। एक ही कारोबारी दिन में बाजार इस कदर टूट गया कि करीब 28 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छूट गया। शुक्रवार को जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में 11.57% की गिरावट दर्ज की गई, जो जनवरी 1998 के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट मानी जा रही है। बाजार में हुई इस जबरदस्त बिकवाली के कारण निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं स्थिति को संभालने के लिए कुछ समय तक कारोबार भी रोकना पड़ा।
