India-Mexico Toll Pass Agreement | TOR Signed


  • Hindi News
  • Career
  • India Mexico Toll Pass Agreement | TOR Signed | Current Affairs 2026

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ के बीच वार्ता

  • 28 अक्टूबर को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के युद्ध सचिव (Secy of War) पीट हेगसेथ ने फिलिपींस के सेबू में मुलाकात की।
  • दोनों प्रमुखों के बीच ये बैठक 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (13th ADMM-Plus) के दौरान हुई।
  • इस वार्ता में भारत-अमेरिका डिफेंस फ्रेमवर्क की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • इस वार्ता में दोनों देशों ने बेहतर डिफनेस टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
  • इस वार्ता में इंडो-पैसिफिक सेक्टर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नेविगेशन की स्वतंत्रता पर जोर दिया गया।
  • इस वार्ता में डिफेंस सप्लाई चैन को और ज्यादा सुरक्षित करने पर चर्चा हुई। इसके साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच आगामी संयुक्त अभ्यासों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
  • इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना और साझा सुरक्षा चुनौतियों का समाधान खोजना है।
  • ADMM-Plus में 10 आसियान सदस्य देश और 8 कम्युनिकेशन पार्टनर देश जैसे भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

इस वार्ता में भारत-अमेरिका ग्लोबल पॉलिसी डिफेंस पार्टनरशिप पर भी बात हुई।

इस वार्ता में भारत-अमेरिका ग्लोबल पॉलिसी डिफेंस पार्टनरशिप पर भी बात हुई।

2. भारत-मैक्सिको ने ‘प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट’ के लिए ToR साइन किया

  • 28 अक्टूबर को भारत और मैक्सिको ने ‘प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट’ (PTA) के लिए ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ पर साइन किया।
  • टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो किसी समझौते पर बातचीत के उद्देश्य, दायरे और प्रक्रिया की रूपरेखा तय करता है।
  • भारत की ओर से वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और मैक्सिको की ओर से विदेश व्यापार उप-सचिव लुइस रोसेंडो गुटिएरेज रोमानो ने इस पर साइन किए।
  • इस MoU के पूरे होने पर दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और निर्यात के अवसर बढ़ सकेंगे।
  • इस बातचीत में माल की बाजार तक पहुंच, देशों के नियम और कस्टम ड्यूटी, को आसान बनाना है।
  • ऑटोमोबाइल, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा, चिकित्सा उपकरण और महत्वपूर्ण खनिज इसमें शामिल हैं।
  • बता दें कि PTA में आम तौर पर चुनिंदा वस्तुओं पर व्यापारिक रियायतें दी जाती हैं, जबकि FTA का दायरा ज्यादा बड़ा होता है।
  • वहीं ToR पर साइन का अर्थ वार्ता शुरू करना है, न कि समझौते का लागू हो जाना।
  • जून 2025 में कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई थी।
इस ToR के बाद व्यापार समझौते पर बात होगी।

इस ToR के बाद व्यापार समझौते पर बात होगी।

3. कैप्टन मच्छर को UAE का सबसे बड़ा ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ सम्मान

  • 28 अक्टूबर को UAE ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया।
  • कैप्टन मच्छर को ये सम्मान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दिया।
  • दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान भी इस दौरान मौजूद रहे। जायद-II, UAE के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।
  • बता दें कि फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट मच्छर ने 30 सितंबर को प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम की थी।
  • यह प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इस दौरान को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था।
  • घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे चालक दल और यात्रियों को हमलावर पर काबू पाने का मौका मिला।
  • कैप्टन मच्छर ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक (Tabuk) में सुरक्षित उतारा गया।
इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले लगाया।

इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले लगाया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन

  • 28 अक्टूबर को तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन हो गया। वे 42 साल के थे।
  • कोच का दावा है कि उनकी मौत जहर खाने से हुई है। नीरज डोपिंग के चलते 4 साल से प्रतिबंधित थे।
  • नीरज यादव पैरा एथलेटिक्स की एफ-55 कैटेगरी में हिस्सा लेने वाले एथलिट थे। इसमें खिलाड़ी बैठकर थ्रो करने वाले इवेंट में हिस्सा लेते हैं।
  • नीरज ने 2023 में हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स में जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते थे।
  • 2023 में ही उन पर डोपिंग मामले में 4 साल का बैन लगा दिया गया था और उनके मेडल छीन लिए गए थे।

नेशनल (NATIONAL)

5. BvS10 ‘सिंधु’ ऑल-टेरेन व्हीकल भारत में बनेंगे

  • 28 अक्टूबर को L&T ने भारतीय सेना के लिए BvS10 ‘सिंधु’ ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) का स्वदेशी उत्पादन शुरू करने का ऐलान किया।
  • ये वाहन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सैन्य आवाजाही और परिवहन के लिए उपयोगी होते हैं।
  • BvS10 सिंधु वाहनों के पहले 18 यूनिट के ऑर्डर को लद्दाख और कच्छ सेक्टर के लिए तैनात किए जाएंगे।
  • इसका निर्माण गुजरात के हजीरा स्थित L&T के आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
  • इसमें ब्रिटिश कंपनी BAE सिस्टम्स हैग्लंड्स तकनीकी और डिजाइन सहायता देगी।
  • यह व्हीकल ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों, बर्फ, रेगिस्तान, दलदली जमीन और पानी वाले क्षेत्रों में भी चल सकेंगे।
  • BAE सिस्टम्स ने भारतीय सेना के लिए BvS10 ‘सिंधु’ के लाइसेंस-आधारित स्वदेशी निर्माण के अनुबंध की घोषणा 19 नवंबर 2025 को की थी।
ये डील ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पहल का हिस्सा है।

ये डील ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पहल का हिस्सा है।

मिसलीनियस

6. टोल प्लाजा के पास रहने वालों को सस्ता पास मिलेगा

  • 27 अक्टूबर को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय यानी NHAI ने 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए टोल पास की सुविधा शुरू की है।
  • इस सुविधा के तहत प्राइवेट या पर्सनल गाड़ियों के मालिक चालू फास्टैग होने पर किसी खास टोल प्लाजा से आने-जाने के लिए एनुअल पास ले सकते हैं।
  • ये सुविधा 1 नवंबर से लागू होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, नगर निकाय या स्थानीय कस्बे की सीमा से बाहर स्थित टोल प्लाजा के लिए इस पास की सालाना फीस 1500 रुपए होगी।
  • साथ ही नगर की सीमा के अंदर स्थित टोल प्लाजा के लिए ये कीमत 3000 रुपए होगी।
  • ये पास फास्टैग (FASTag) अकाउंट से सीधे लिंक रहेगा और इसके जरिए पूरे साल की अनलिमिटेड ट्रिप की सुविधा दी जाएगी।
  • इस पास का उद्देश्य लोकल लोगों और रोज आनेजाने वाले यात्रियों पर पड़ने वाले बोझ को कम करना है।
  • इसके लिए आधार कार्ड और वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) का सत्यापन आवश्यक होगा।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रक्रिया को सुगम और स्थानीय जनता के लिए किफायती बनाना है।

आज का इतिहास

  • 1851 में बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
  • 1920 में जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना अलीगढ़ में हुई, जिसमें महात्मा गांधी और मौलाना महमूद हसन की महत्वपूर्ण भूमिका रही (बाद में 1925 में इसे दिल्ली लाया गया)।
  • 1945 में दुनिया का पहला बॉलपॉइंट पेन बाजार में आया।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.