Headlines

PM Modi Bilateral Talks Liechtenstein


  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi Bilateral Talks Liechtenstein | Current Affairs 28 October

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई

  • 27 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी और लिकटेंस्टीन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष और प्रिंस एलोइस के बीच हैदराबाद हाउस में हाईलेवल वार्ता हुई।
  • इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से व्यापार और निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी पर बात हुई।
  • इसके साथ ही रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर भी दोनों प्रमुखों ने बातचीत की और इसमें पीपुल-टू-पीपुल एक्सचेंज बढ़ाने पर चर्चा हुई।
  • प्रिंस एलोइस ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात की।
  • प्रिंस अपनी वाइफ युवरानी सोफी और टॉप इंडस्टरलिस्ट व ऑफिसर्स के एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल के साथ चार दिन की यात्रा पर भारत आए हैं।
  • लिकटेंस्टीन पश्चिमी यूरोप में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित एक बेहद छोटा और समृद्ध जमीन से घिरा एक लैंडलॉक देश है।
  • प्रिंस एलोइस इससे पहले फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में हिस्सा लेने भारत आए थे।
  • प्रिंस एलोइस की ये भारत यात्रा यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को समझने के लिए महत्वपूर्ण

भारत और लिकटेंस्टीन के बीच 1993 से डिप्लोमेटस रिलेशन हैं।

भारत और लिकटेंस्टीन के बीच 1993 से डिप्लोमेटस रिलेशन हैं।

2. पीएम मोदी ने ESTIC 2026 का उद्घाटन किया

  • 27 अक्टूबर को पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC 2026) का उद्घाटन किया।
  • ESTIC दो दिन तक चलेगा। ये साइंस-इनोवेशन से जुड़ी एक नेशनल समिट है। इसकी शुरुआत 2025 में की गई थी।
  • इसमें एडवांस्ड मैन्यूफैक्चरिंग, एनर्जी टेकनीक, मेरीटाइम टेकनीक जैसे टॉपिक पर बात होगी।
  • इसमें तीन नोबेल विजेता मेडिसिन में नोबेल (1993) पाने वाले सर रिचर्ड जे राबर्ट्स, फिजिक्स में नोबेल (2010) पाने वायलर सर कॉन्सटेंटिव और केमिस्ट्री में क्रायो-इलेक्ट्रॉन के लिए नोबेल (2017) पाने वाले प्रो जोआखिम फ्रेंक इसमें स्पीकर होंगे।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) कर रही है। इसमें 13 मंत्रालय भी शामिल हैं।

स्पोर्ट्स 3. हैरी केन, एलेक्सिया पुतेलास ‘बैलन डी’ओर अवार्ड’ 2026 जीते

  • 26 अक्टूबर को इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी’ओर अवार्ड जीता।
  • हैरी ये अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले इंग्लिश फुटबॉलर बने हैं। 25 साल बाद ये अवार्ड इंग्लैंड को मिला है।
  • वोटिंग में हैरी ने फ्रांस के किलियान एम्बापे, स्पेन के लेमिन यामल, 2024 के विजेता रोड्री और रिकॉर्ड 8 बार के विजेता लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा।
  • इसके साथ ही यामल लगातार तीसरे साल बेस्ट यंग प्लेयर चुने।
  • वर्ल्ड कप में भी केन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 6 गोल किए और इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल किए थे।
  • पहली बार बैलन डी’ओर लंदन में आयोजित किया गया और 1956 में पहला बैलन डी’ओर जीतने वाले इंग्लैंड के स्टेनली मैथ्यूज को भी सम्मान दिया गया।
हैरी ने पिछले सीजन क्लब और देश के लिए 73 गोल किए। वे यूरोप के टॉप स्कोरर रहे।

हैरी ने पिछले सीजन क्लब और देश के लिए 73 गोल किए। वे यूरोप के टॉप स्कोरर रहे।

4. विमेंस कैटेगरी में एलेक्सिया पुतेलास की तीसरी बार जीतीं

  • स्पेन की मिडफील्डर एलेक्सिया पुतेलास ने विमेंस बैलन डी’ओर का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया।
  • पुतेलास ने इससे पहले 2021 और 2022 में लगातार दो बार यह अवॉर्ड जीता था।
  • पुतेलास ने पिछले सीजन अपनी पूर्व टीम बार्सिलोना को विमेंस चैंपियंस लीग सहित कई खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
  • 32 साल की पुतेलास ने स्पेन की अपनी साथी एताना बोनमाटी के लगातार तीन साल के दबदबे को खत्म किया।
  • बोनमाटी ने 2023, 2024 और 2025 में यह अवॉर्ड जीता था, लेकिन पैर में फ्रैक्चर के कारण इस बार शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना सकीं।
32 साल की पुतेलास ने स्पेन की अपनी साथी एताना बोनमाटी के लगातार तीन साल के दबदबे को खत्म किया।

32 साल की पुतेलास ने स्पेन की अपनी साथी एताना बोनमाटी के लगातार तीन साल के दबदबे को खत्म किया।

पॉलिसी

5. रेलवे ने 45 पैसे ऑप्शनल बीमा योजना का विस्तार

  • 27 अक्टूबर को इंडियन रेलवे ने अपनी ऑप्शनल बीमा स्कीम (OTIS) का विस्तार किया और पूरे देश में लागू किया है।
  • अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण (PRS) काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया जाएगा।
  • इसके तहत अगर यात्रा के दौरान कोई रेल दुर्घटना होती है, तो यात्री को ₹10 लाख तक का बीमा कवर मिलेगा।
  • हादसे में मौत होने या हमेशा के लिए अपाहिज होने पर भी परिवार को ₹10 लाख मिलेंगे।
  • इसमें अगर शरीर का कोई एक हिस्सा खराब होता है तो ₹7.50 लाख तक की मदद दी जाएगी।
  • साथ ही इस स्कीम में दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल में इलाज और भर्ती के खर्च के लिए ₹2 लाख मिलेंगे।
  • इसके साथ ही यदि यात्री की मृत्यु होती है तो शव को घर तक ले जाने के लिए ₹10,000 अलग से दिए जाएंगे।
  • सबसे जरूरी बात ये है कि बीमा का फायदा तभी मिलेगा जब आप काउंटर पर टिकट के पैसे UPI, QR कोड या कार्ड से डिजिटल पेमेंट करेंगे, नकद देने पर यह बीमा नहीं मिलेगा।
  • सुप्रीम कोर्ट के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया है, ताकि ऑफलाइन टिकट लेने वालों को भी ऑनलाइन टिकट जैसी सुरक्षा मिल सके।

निधन (DEATH)

चित्रकार और राज्यसभा पूर्व सदस्य जोगेन चौधरी का निधन

  • 26 अक्टूबर को मशहूर चित्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य जोगेन चौधरी का निधन हो गया। वे 87 साल के थे।
  • चौधरी भारत के सबसे प्रतिष्ठित समकालीन कलाकारों में से एक थे। वे 2014 से 2020 तक तृणमूल कांग्रेस के सदस्य रहे और राज्यसभा में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।
  • चौधरी कोलकाता के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से पढ़ाई की थी इसके बाद पेरिस से पढ़ाई की।
  • चौधरी को 2001 में ‘कालिदास सम्मान’ से नवाजा गया था। वे उन्होंने राष्ट्रपति भवन में ‘कीपर ऑफ आर्ट’ और शांतिनिकेतन स्थित विश्व-भारती यूनिवर्सिटी के ‘कला भवन’ में प्रोफेसर भी रहे।
  • चौधरी आधुनिक भारतीय चित्रकला में अपनी अनूठी शैली और रेखांकन के लिए प्रसिद्ध थे
चौधरी को 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया।

चौधरी को 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया।

मिसलीनियस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आर्मेनिया की यात्रा पर पहुंचे

  • 27 अक्टूबर को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे।
  • भूपेंद्र यादव ने ‘कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी’ (जैव विविधता पर कन्वेंशन) के ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज’ (COP) की 17वीं बैठक के उच्च-स्तरीय सेशन में हिस्सा लेंगे।
  • इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर, भारत की समृद्ध प्राकृतिक जैव विविधता के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों और हासिल की गई उपलब्धियों पर बात की जाएगी।
  • आर्मेनिया में 7वीं बैठक 19 से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। ये सम्मेलन पहली बार ‘कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क’ को लागू करने के लिए काम करेगा।

आज का इतिहास

  • 1886 में अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती के प्रतीक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का आधिकारिक अनावरण हुआ। राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड द्वारा किया गया।
  • 1955 में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का जन्म हुआ।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 27 अक्टूबर:RBI के नए डाटा सेंटर एवं साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन, इलॉन मस्क ने प्लेटफॉर्म X के लिए लॉन्च किया नया फीचर

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.