Headlines

CBSE 12 वीं के लिए 97% ने चुना इंग्लिश: हाई स्टडीज और एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject | Chemistry Second

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आने वाले साल की CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा चुने गए सब्जेक्ट में अंग्रेजी टॉप पर है। अंग्रेजी के लिए लगभग 18.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर केमिस्ट्री है। इसके लिए 57% स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।

इसके बाद फिजिक्स का नंबर आता है। केमेस्ट्री और फिजिक्स साइंस स्ट्रीम के मेन पार्ट हैं। यह सब्जेक्ट उन स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं जो इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च और साइंस से जुड़े अन्य क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

सब्जेक्ट की चॉइस से स्टूडेंट्स की पसंद और चुने जाने करिअर की झलक मिलती है। यहां साइंस उन स्टूडेंट्स की पहली पसंद है जो टेक्निकल और मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं। वहीं कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज जैसे अन्य विषय भी करियर के कई अवसर प्रदान करते हैं।

CBSE कक्षा 12वीं की एग्जाम 16 फरवरी से शुरू होंगी और हर दिन सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। पहला पेपर फिजिक्स का होगा। आखिरी पेपर रिटेल और वेब एप्लिकेशन का होगा। इन एग्जाम में कुल 121 विषय शामिल हैं।

कॉम्बिनेशन ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार

CBSE बोर्ड ने सभी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार किया है। इसका मकसद स्टूडेंट्स के दो सब्जेक्ट की एग्जाम के बीच टकराव रोकना है। इसके लिए बोर्ड ने 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन स्टडी किए हैं।

——————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

ये खबर भी पढ़ें

पेपर लीक पर 10 साल जेल, 10 लाख जुर्माना:महाराष्ट्र सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव, 9 परीक्षाओं में धांधली के बाद जांच का आदेश

महाराष्ट्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। ये खबर भी पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.