India First Fetal Spinal Surgery & India-Nepal Train Service Launch


  • Hindi News
  • Career
  • India First Fetal Spinal Surgery & India Nepal Train Service Launch

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1.पीएम मोदी आज दो दिन के दौरे पर फिलीपींस पहुंचेंगे

  • 16 नवंबर को पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर फिलीपींस जाएंगे। और 17 नवंबर को 23वें आसियान-भारत समिट और 21वें पूर्वी एशिया समोट में हिस्सा लेंगे।
  • आसियान सदस्य देशों और कम्युनिकेशन पार्टनर के बीच रीजनल सिक्योरिटी, इकोनॉमिक सपोर्ट और साझा चिंता के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
  • कल 15 नवंबर से फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (PICC) मनीला में 49वां आसियान समिट शुरू हुई।
  • इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने की।
  • इस साल आसियान की अध्यक्षता फिलीपींस के पास है, इसलिए फिलीपींस के राष्ट्रपति इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं।
  • आसियान, भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का हिस्सा है और इसमें समुद्री सहयोग, रीजनल कनेक्टिविटी और इकोनॉमिक रिलेशन मुख्य क्षेत्र हैं।
  • पीएम मोदी के इस दौरे से आसियान के साथ भारत की ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने और सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने के मौके खुलेंगे।
  • 1992 में भारत आसियान का ‘सेक्टरल पार्टनर’ बना, 1996 में ‘संवाद भागीदार’ और 2002 में शिखर सम्मेलन स्तर का भागीदार बना, जो अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल चुका है।

आसियान में 11 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, कंबोडिया और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं।

आसियान में 11 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, कंबोडिया और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं।

2. जनरल धीरज सेठ 4 दिन की यात्रा पर चेक गणराज्य जाएंगे

  • 16 नवंबर को भारतीय थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल धीरज सेठ चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।
  • जनरल सेठ इस यात्रा के दौरान चेक रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों से मुलाकात करेंगे।
  • जनरल सेठ यात्रा के दौरान प्रथम उप प्रमुख और उप रक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र सेपेलका से भी मिलेंगे।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों, रक्षा उद्योगों के जुड़ाव और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना है।
  • इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण यानी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT), आधुनिक मिसाइल और सैन्य प्रशिक्षण पर विचार-विमर्श जैसे मुद्दों पर बात होगी।
  • जनरल धीरज सेठ से पहले वर्ष 2021 में भारत के तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत चेक गणराज्य के दौरे पर गए थे।
  • चेक गणराज्य मध्य यूरोप का एक महत्वपूर्ण लैंडलॉक देश है। जिसकी राजधानी प्राग और मुद्रा चेक कोरुना है।
  • चेक गणराज्य उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) और यूरोपीय संघ (EU) का
जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख हैं।

जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख हैं।

3. AIIMS दिल्ली में भारत की पहली ओपन फीटल सर्जरी हुई

  • 14 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने पहली ओपन फीटल सर्जरी की।
  • AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की गंभीर बीमारी को ठीक करने के लिए ओपन फ़ीटल सर्जरी की।
  • ये सर्जरी स्पाइनल डिफेक्ट के इलाज के लिए की गई। इसमें मां के गर्भाशय को खोलकर गर्भ में पल रहे शिशु का ऑपरेशन किया गया और रीढ़ की हड्डी की समस्या को ठीक किया गया।
  • भारत में ये अपनी तरह का पहला मुश्किल ऑपरेशन है, जो देश में बाल चिकित्सा और पैरीनेटल केयर में नई क्रांति आ सकती है।
  • शिशुओं में जन्मजात विकलांगता और न्यूरल ट्यूब दोषों को जन्म से पहले ही ठीक करना है।
  • आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद बच्चे को पैरों में लकवा, चलने-फिरने में परेशानी और दिमाग में पानी भरने यानी हाइड्रोसेफलस जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस बीमारी का ऑपरेशन बच्चे के जन्म के बाद किया जाता है। हालांकि, तब तक नर्व सिस्टम को नुकसान पहुंचने का रिस्क बढ़ जाता है।
  • इसी खतरे को कम करने के लिए एम्स के डॉक्टरों ने गर्भ में ही सर्जरी करने का फैसला किया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. लक्ष्य सेन ने कुमामोटो जापान मास्टर्स जीता

  • 15 नवंबर को भारतीय बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन ने कुमामोटो जापान मास्टर्स 2026 का खिताब जीता।
  • लक्ष्य ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में जापान के वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया।
  • लक्ष्य का ये लगातार दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे दो हफ्ते पहले उन्होंने जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीता था।
  • लक्ष्य ने 2010 में अपने बैडमिंटन करियर की शुरुआत की थी और 2016 में एशियन जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • लक्ष्य ने 2017 में BWF जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग में पहला नंबर हासिल किया था।
लक्ष्य सेन कुमामोटो मास्टर्स टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

लक्ष्य सेन कुमामोटो मास्टर्स टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

निधन (DEATH)

5. तेलुगु एक्टर और डायरेक्टर गिरी बाबू का निधन

  • 14 नवंबर को सीनियर तेलुगु एक्टर और डायरेक्टर गिरी बाबू का निधन हो गया। वे 80 साल के थे।
  • तेलुगु सिनेमा के सबसे जाने-माने चरित्र अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई।
  • गिरी बाबू ने 1973 में ‘जगामे माया’ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की।
  • गिरी बाबू ने शुरुआत में भूमिकाएं निभाईं, लेकिन बाद में उन्हें खलनायक, हास्य अभिनेता और सहायक अभिनेता के रूप में अपनी शानदार अदाकारी के लिए काफी लोकप्रियता मिली।
  • संवाद बोलने का खास अंदाज, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और हर तरह के किरदार निभाने की उनकी क्षमता ने उन्हें अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में एक सफल करियर बनाने में मदद की।
  • पांच दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। शुरुआत में उन्होंने खलनायक (विलन) की भूमिकाएं निभाईं।
  • चरित्र अभिनेता व हास्य कलाकार के रूप में बहुत लोकप्रियता हासिल की।
गिरी बाबू ने चरित्र अभिनेता व हास्य कलाकार के तौर पर बहुत लोकप्रियता हासिल की।

गिरी बाबू ने चरित्र अभिनेता व हास्य कलाकार के तौर पर बहुत लोकप्रियता हासिल की।

मिसलीनियस 6. नेपाल से भारत के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को मंजूरी

  • 14 नवंबर को भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू करने को मंजूरी दी।
  • ये रेल सेवा जनकपुर धाम को अयोध्या कैंट से जोड़ेगी और 604 किलोमीटर की दूरी तय करके बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।
  • रेल मंत्रालय के अनुसार ये रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन चलेगी। जनकपुर धाम से ये हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी।
  • ये रेलगाड़ी दोनों लास्ट स्टेशनों के अलावा जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में रूकेगी।
  • भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक संबंधों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को के लिए ये ट्रेन आपसी पहल से शुरू की गई है।
  • बता दें कि माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर है और भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और दोनों पर अब सीधा रेल संपर्क होगा।
  • ये ट्रेन भारत की नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत शुरू की गई है।

आज का इतिहास

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 14 नवंबर:हैदराबाद में भारत समिट 2026 का आयोजन, यूथ ओलंपिक में मैतेई ने जीता पहला गोल्ड

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..

नेशनल (NATIONAL)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.