5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IIT दिल्ली ने JEE Advanced 2027 की एग्जाम डेट जारी कर दी है। परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार) को आयोजित होगी। IIT दिल्ली इस बार परीक्षा का आयोजन करेगा।
एलिजिबिटी
JEE Main में प्रदर्शन के आधार पर टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों को Advanced के लिए एलिजिबल माना जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों ने साल 2026 या 2027 में 12वीं की एग्जाम पास की है, वे इस एग्जाम के लिए एलिजिबिल होंगे। इसके अलावा, ऐसे छात्र जिनके 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 12 जून 2025 के बाद जारी किया गया था, वे भी एग्जाम दे सकेंगे।
एज लिमिट
JEE Advanced एग्जाम वही छात्र दे सकेंगे जिनकी डेट ऑफ बर्थ 1 अक्टूबर 2002 के बाद की है। साथ ही, सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

2 अटेम्प्ट्स की लिमिट
छात्रों के पास लगातार दो सालों में केवल दो ही मौके होंगे। यानी छात्र अपने 12वीं बोर्ड पास करने के साल में और उसके ठीक अगले साल ही JEE Advanced एग्जाम दे सकते हैं।
ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पिछले साल जोसा काउंसलिंग के दौरान IIT अलॉटमेंट पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं की और चौथे राउंड तक सीट विड्रा कर ली, वे भी इस साल एग्जाम दे सकेंगे। हालांकि ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने IIT में एडमिशन ले लिया है, वे एलिजिबल नहीं रहेंगे।
ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर
परीक्षा में 10–12 अंकों के डिस्प्ले वाला बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान 10 से 12 अंकों के डिस्प्ले वाला बुनियादी (गैर-वैज्ञानिक) कैलकुलेटर स्क्रीन पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा एग्जाम प्रोसेस को आसान बनाने के लिए दी जा रही है।
परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की जाएंगी। IIT दिल्ली ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे एग्जाम से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

दो शिफ्ट में एग्जाम
यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है जो दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है।
JEE एडवांस्ड :
JEE Advanced (Joint Entrance Examination Advanced) भारत की नेशनल लेवल की एडमिशन एग्जाम है। इसके जरिये देश के प्रतिष्ठित IIT (Indian Institutes of Technology) में इंजीनियरिंग, साइंस और आर्किटेक्चर से जुड़े अंडरग्रेजुएट कोर्स करने के लिए एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा JEE Main के बाद आयोजित की जाती है।
————————————————————————
ये खबर भी पढ़ें
करेंट अफेयर्स 12 नवंबर:गौतम अडाणी ने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकारी का ऐलान किया, भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

